कर्क राशि: दुकानदार ग्राहकों से अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार की गोपनीय बातों और कागजातों को किसी से साझा ना करें अन्यथा आगे चलकर नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए समय सही नहीं है, फिलहाल धाम जहां है, वही रखें। दिए गए कर्ज की वसूली में अभी कुछ समय लगेगा।
आर्थिक स्थिति तनावग्रस्त हो सकते हैं। कोई भी आर्थिक निर्णय बहुत सोच समझ कर करें। व्यापार में धैर्य बनाए रखें।
पारिवारिक जीवन: घर पर वाद विवाद की आशंका बन रही है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई पारिवारिक गुप्त शत्रु परेशान कर सकता है। आपके व्यक्तित्व में आए सकारात्मक बदलाव सभी को प्रभावित करेगा। एक नई ताजगी का अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप को प्रोत्साहन मिलेगा, आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
आज आपकी सेहत: काम की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। आंख व सिर दर्द से बचें। सुबह प्राणायाम व योग करने से लाभ होगा।
आज कर्क राशि के उपाय: सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम रहेगा। बड़ों तथा गुरुजनों का आशीर्वाद लें, समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ