मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ और सफलता देने वाला है। आपको व्यवसाय में लाभ तथा नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी निभानी पढ़ सकती है और आप इस काम को बखूबी करेंगे। काम का दबाव अधिक रहेगा। 


कार्यों को रचनात्मकता के साथ तेजी से पूर्ण करने की जिम्मेदारी होगी। आपको कामकाज के मामले में आज लाभ प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी में है , उन्हें आज बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक तनाव में कमी आएगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। लंबित योजनाओं में प्रगति होगी।

पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन मधुर बना रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपकी सेहत: मानसिक तनाव में कमी आएगी परंतु शारीरिक थकान से पीड़ा हो सकती है। आराम का पूरा ख्याल रखें। जो लोग किसी प्रकार की दवाई का सेवन करते हैं उन्हें लापरवाही करने से बचना चाहिए।

आज मेष राशि के उपाय: पीले रंग के वस्त्र पहनकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।