मिथुन राशि: नौकरी व व्यवसाय के दायरे में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। पूर्व में दिए गए कर्ज की राशि वापस मिलने की संभावना है। रोजगार तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा।
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों को कुछ परेशान हो सकती हैं। कार्यस्थल पर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और सभी का सहयोग मिलने से समय पर काम पूरा करेंगे। दैनिक व्यापारियों को लाभ प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक दूरियां समाप्त होगी, प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के शांति व खुशहाली आएगी। भाई बहनों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा । काम के बीच में प्रेम संबंधों के लिए समय निकाल पाएंगे।
आज आपकी सेहत: विषाणु जनित रोगों से सावधान रहें। सुबह उठकर प्राणायाम करना लाभकारी होगा। मौसम बदल रहा है इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान बनाए रखें।
आज मिथुन राशि के उपाय: राहु के मंत्र ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: रास्ते नमः का जप से लाभ होगा।

0 टिप्पणियाँ