तुला राशि: आज के दिन उत्तम परिणाम की प्राप्ति होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। यदि विवाह के लिए प्रयासरत है तो प्रयास से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में भाग्यशाली रहेंगे और आपके रुके हुए काम बन जाएंगे। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे, तकनीकी और संचार माध्यमों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण बनाए रख पाने में सफल होंगे लेकिन धर्म कर्म और शुभ कार्य पर व्यय को रोक नहीं पाएंगे।
पारिवारिक जीवन: प्रेम संबंधों में कुछ रुकावट आ सकती है, परंतु समाधान मिल जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। छोटे भाई बहनों के लिए समय मिलेगा।
आज आपकी सेहत: सिर दर्द और मानसिक तनाव रह सकता है। कुछ लोगों को बीपी संबंधी परेशानी हो सकती है।
आज तुला राशि के उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

0 टिप्पणियाँ