धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक कार्यों में आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक कार्यों में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने से आपके कार्य से सभी प्रभावित होंगे। व्यापारिक शास्त्र के अनुरूप कुछ नए ऑर्डर मिलने में सफलता मिल सकती है। किसी कंपनी द्वारा अच्छी बिक्री करने के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को सरकारी योजनाओं से लाभ होगा नौकरी पेशा वर्ग के जातक बॉस के साथ अच्छे संबंध का लाभ उठाएंगे।
पारिवारिक जीवन: घर परिवार में हंसी मजाक का वातावरण रहेगा। कुछ ना कुछ मनोरंजन संबंधी कार्य चलते रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी की राय आपके लिए मददगार साबित होगी और इस से रिश्ता मजबूत होगा।
आज आपकी सेहत: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन शारीरिक थकावट हो सकती है। काम के बीच में कुछ समय आराम के लिए भी निकालें। सुबह उठकर व्यायाम और योग करना लाभकारी रहेगा।
आज धनु राशि के उपाय: शत्रुओं से मुक्ति के लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं।

0 टिप्पणियाँ