Vrish Rashi 19 October 2021 | वृष राशि 19 अक्टूबर 2021 | aaj ka vrish rashi | vrish rashi 2021 | vrishrashi

पॉजिटिव - मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा।  उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा।  बजट बिगड़ सकता है परन्तु फिर भी पारिवारिक ख़ुशी के आगे यह नगण्य रहेंगे।  युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। 

नेगेटिव - ध्यान रखें की इन सब क्रियाकलापों के बिच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। जिसकी वजह से भारी नुक्सान का सामना करना पड़ेगा।  सभी गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रखना अति आवश्यक है।

व्यवसाय - कारोबार में इस वक्त ज्यादा मेहनत की जरुरत है।  कामकाज बढ़ने की योजना बनेगी और उस पर काम भी होगा।  सरकारी नौकरी वाले किसी भी व्यक्ति के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। 

लव - पति-पत्नी के बिच कुछ नोक झोंक संभव है।  प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते है इसलिए सावधान रहें। 

स्वास्थ्य - घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है।  स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिलकुल न बरतें। 

भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 5

आपके प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन ऑफिस में सभी के साथ ठीक से बातचीत न होने की वजह से गलतफहमी होने की आशंका बन रही है।  हर एक व्यक्ति के साथ पारदर्शिता  और स्पष्ट बात करना आवश्यक है।  अपने लक्ष्य और भावनाओं को महत्व देते समय दूसरों को दिए गए वचन का पालन करें। 

करियर : करियर से संबंधित बड़ा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।  ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। 

लव : किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की वजह से आपको प्रेम का एहसास हो सकता है, लेकिन केवल आपको ही यह भावना महसूस हो सकती है।

हेल्थ : लिक्विड डाइट को बढ़ाने को कोशिश करनी होगी। 

लकी कलर - हरा

लकी नंबर - 4