पॉजिटिव - आज आप अपने अंदर एक अद्भुत उत्साह व ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति होगी जिसका आप पूरा पूरा लाभ उठाने में भी सक्षम रहेंगे। बहुत समय से कोई रुका हुआ पैसा भी आज मिलाने की संभावना है।

नेगेटिव - परन्तु चुनौतियाँ भी सामने खड़ी मिलेंगी। अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत निश्चित है। परंतु जरा सी हार मानने से बहुत बड़ा नुक्सान हो सकता है। मन कभी कभी व्यथित रहेगा। खुशमिजाज व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में भी अपना समय व्यतीत करें।

व्यवसाय -ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण काम अभी ना करें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है।

लव - जीवन साथी के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादे तजा करेगी।

स्वास्थ्य - गले में इंफेक्शन व खांसी जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिलकुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 5

पुरानी गलत आदत को बदलने को कोशिश करें।  जिसका असर आपकी जीवन शैली पर दिखेगा। कार्य क्षमता में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों के साथ रिश्ते बदलते नजर आ सकते है।

करियर : काम की जगह के लोगों का विश्वास बना रहेगा। आपको महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

लव : किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है।

हेल्थ : सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आ सकते है।

लकी कलर - नीला

भाग्यशाली अंक - 9