मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी परिश्रम और भागदौड़ को दर्शा रहा है। कार्य को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम में अधिक व्यस्त देखी जाएगी। ऑफिस में कर्मचारियों पर काम का अधिक दबाव बना रहेगा। वहीं व्यापारियों का दिन भी काफी व्यस्त बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग में आज ऑफिस के काम से बाहर की कोई यात्रा हो सकती है और इस यात्रा में आपके काम बनने की उम्मीद है। सेल्स कर्मचारियों पर अधिक भागदौड़ व नए आर्डर लाने का प्रेशर रहेगा।
पारिवारिक जीवन: घर परिवार के सदस्य में अच्छी समझ देखने को मिलेगी। भाई बहन एक दूसरे की मदद करेंगे और आपस में संबंध बेहतर करेंगे।
आज मेष राशि की सेहत: कमर में दर्द हो सकता है। समय मिलने पर तेल मालिश करवाएं और आराम करें।
आज मेष राशि के उपाय: भजन आसन करना लाभ देगा। आज शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप करें।

0 टिप्पणियाँ