पॉजिटिव - पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का
हल मिलने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य में कुछ परेशानियां सामने
आएगी। परंतु आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा परिस्थितियों का हल निकालने में
सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वाभाव में थोड़ा स्वार्थी पर भी लाना
जरुरी है।
नेगेटिव - आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान
रखने की जरुरत है। किसी की भी चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं, अन्यथा
अपने फायदे के लिए आपका नुक्सान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी
लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय - कर्मचारियों की गतिविधियों को
नजरअंदाज न करें। वरना आपकी कोई व्यवसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। राजकीय
सेवारत पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, किसी
प्रकार की मानहानि होने की आशंका है।
लव - पति-पत्नी के बिच शांतिपूर्ण संबंध
रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़ कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य - घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के
स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उनकी उचित देखभाल की जरुरत है।
भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली
अंक - 2
खुद के लिए नाराजगी महसूस होगी, सकारात्मकता
बातों की वजह से नकारात्मक दूर हो सकती है। आप किसी एक ही लक्ष्य पर ठीके रहने की
कोशिश करें। अपनी मेहनत और लगन से महत्वपूर्ण काम को पूरा कर पाना संभव हो सकता
है।
करियर : साथियों पर अपना प्रभाव बने रहे, इसके
लिए नियमों का पालन करते रहें।
लव : लव लाइफ से संबंधित नकारात्मक कम हो सकती
है। अकेलापन भी जल्द ही दूर होगा।
हेल्थ : थकान और बेचैनी दिनभर महसूस हो सकती
है।

2 टिप्पणियाँ
कर्क राशि आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखने की जरुरत है। aaj ka kark rashi..
जवाब देंहटाएंhi
जवाब देंहटाएं