अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई बड़ी समस्या हल
कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारत्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान
द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चौटिंग करने में
आपने समय नष्ट ना करें। कभी-कभी आप आलस की वजह से अपने काम को टालने की भी कोशिश
करेंगे। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
वर्तमान बिजनेस के कामों में कुछ रुकावटें
आएंगे। हालांकि आप उनका निवारण करने में भी सक्षम रहेंगे तथा सहयोगियों और
कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति लापरवाही
ना बरते।
परिवार जनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय
व्यतीत होगा। घर में ख़ुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। गले में
इंफेक्शन और खांसी जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक
सेवन करें।
भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली
अंक - 1
नकारात्मक विचारों से बचें, समस्याओं
के हल मिलने लगेंगे। लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है।
विचारों में सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें। बड़े लक्ष्य पर काम करना शुरू
करेंगे।
वरिष्ठों की नाराजगी बनी रह सकती है, लेकिन
आपके प्रयास से ये पूरी तरफ से दूर हो सकती है।
आप जिस व्यक्ति के साथ विवाह करना चाहते है, उनके
विचारों का अवलोकन करना जरुरी होगा।
पेट की जलन थोड़ी तकलीफ दायक होगी।

2 टिप्पणियाँ
कर्क राशि दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चौटिंग करने में आपने समय नष्ट ना करें। aaj ka kark rashi...
जवाब देंहटाएंhii
जवाब देंहटाएं