पॉजिटिव: कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर
आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा संबंधित प्लान भी बन
सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा।
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव: लापरवाह ना रहे। किसी अनजान व्यक्ति
पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगा कर
रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने कार्य पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, लापरवाही
करना नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय: व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार
लाने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी समझदारी और काबिलियत से हर स्थिति का हल
निकालने में सक्षम रहेंगे। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह
भी शीघ्र ही हासिल होंगे।
लव: घर तथा व्यवसाय में बेहतर तालमेल बिठा कर
रखने से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध
में अपना ध्यान हटाए।
स्वास्थ्य: मांस पेशियों में खिंचाव दर्द की
समस्या बढ़ सकती है। फिजियो थेरेपी ले तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 1
डर को अधिक महत्व ना देते हुए, जिन
बातों की शुरुआत आप करना चाहते हैं, और उसके संबंधित
काम तुरंत शुरू करें। परिणाम की चिंता फिलहाल बनी रहेगी, लेकिन
अपने काम के जरिए आप आप इच्छा के अनुसार परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी भी प्रकार के
मेहनत करने में देर ना करें।
करियर: अपने काम के साथ अन्य कामों में भी पैसा
कमाने का अवसर आपको मिल सकता है।
लव: लव लाइफ या रिलेशनशिप संबंधित किसी भी
प्रकार का निर्णय ना लें पाने की वजह से बेचैनी बनी रहेगी।
हेल्थ: डायरिया और पेट से संबंधित इंफेक्शन
तकलीफ दे सकता है।

1 टिप्पणियाँ
मकर राशि लापरवाह ना रहे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। aaj ka makar rashi..
जवाब देंहटाएं