समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात नई उर्जा प्रदान करेगा लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान सम्मान व आदर्श पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्य की जानकारी भी हासिल होगी।

 

 

 

कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार परिवार जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी करियर संबंधी योजनाओं को हटाना भी पड़ सकता है।

 

 

साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदारी बिक्री संबंधित महत्वपूर्ण डील होना संभव है। वर्किंग महिलाएं काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर ले।

 

 

पति पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। परंतु ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर ना निकले। विवाह संबंधित आप की छवि को खराब कर सकता है।

 

 

चल रही किसी पुरानी व्यवस्था संबंधित समस्या से राहत  मिलेगी। परंतु फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।

 

 

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

 

 

भाग्यशाली अंक:4

 

 

 

जो बातें मन के अनुसार हो रही है, उनका पूरा आनंद उठाने की कोशिश करें और जो मन के अनुसार बातें अभी तक नहीं हुए हैं, उसके अनुसार सोच विचार कर करें। आपका जीवन पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आएगा इसलिए निर्णय क्षमता का ठीक से इस्तेमाल करने से दिक्कतें दूर हो सकती है।

 

 

 

खुद के काम के साथ अन्य कामों की जिम्मेदारी भी आ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने के लिए एक जानकार व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।

 

 

 

वैवाहिक जीवन सुख शांति भरा रहेगा।

 

 

पीठ में जकड़न महसूस हो सकती है।