समय कुछ मुश्किलों वाला रह सकता है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान भी हो जायेंगे। और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर का माहौल सुकून दायक रहेगा।

 

 

अपनी भावनों को काबू में रखें। भावुकता की अधिकता की वजह से आप अपना नुक्सान कर सकते है। लोगों की बातों पर ध्यान ना दे कर अपने कार्यों में व्यस्त रहें। घर में अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है।

 

 

व्यवसाय में अच्छे आर्डर मिल सकते है वो फायदेमंद भी रहेंगे। इस समय बिजनेस में बदलाव की संभावनाएं  बन रही है प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थान पर ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।

 

वैवाहिक संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा की एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लव पार्टनर को कोई उपहार देना उचित रहेगा।

 

 

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ तनाव वाली स्थितियों से दूर रहें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग - लाल भाग्यशाली अंक - 9

 

कुछ कामों में मनचाहा बदलाव दिखने के बाद भी परिणामों की चिंता हो सकती है। करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई बातों पर विश्वास रखना आपके लिए जरुरी होगा। तभी मानसिक तकलीफ कम हो सकती है।

 

काम से संबंधित बातें सरलता से होती हुईं नजर आएगी फिर भी आपको अधिक मेहनत करने की जरुरत पड़ सकती है।

रिलेशनशिप से संबंधित कन्फ्यूजन महसूस होगा।

नींद से संबंधित बेचैनी तनाव की वजह से हो सकती है।