पॉजिटिव - कुछ समय अपने खास संबंधों के लिए भी जोर निकालें। फ़ोन द्वारा एक दूसरे का हाल पूछना संबंधों को अधिक मजबूत करेगा। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से दिन के अन्य कार्य भी व्यवस्थित रूप से होते जायेंगे। मन में सुकून रहेगा।

 

 

 

नेगेटिव - कोई दुखद समाचार मिलाने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिराने दें। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर बनाकर रखें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

 

 

 

व्यवसाय - बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर लापरवाही ना करें। टैक्स संबंधी सभी फाइलों को कंप्लीट रखना जरुरी है। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी से छोटी बात की बह गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

 

 

 

लव - घर परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य - भय और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।

 

 

भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 8

 

 

शुरुआत में समय का ध्यान न रखने की वजह से थोड़ी भागदौड़ बढ़ सकती है, लेकिन प्रयत्न करने के बाद जीवन में व्यवस्था फिर स्थापित होगी। परिवार की प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकते है। आपको चिंता महसूस होगी।

 

 

 

करियर : किसी भी बात का असर अपने काम की क़्वालिटी पर बिल्कुल न होने दें।

 

 

लव : आपके द्वारा बोली गई बातों का गलत मतलब निकालने की वजह से विवाद

 

हो सकते है।

हेल्थ : घबराहट और बेचैनी अधिक रहेगी।