सामाजिक व राजनितिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होगी। मित्रों की सलाह भाग्योदय दायक साबित होगी।

 

 

 

परंतु विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जायेगा। संतान की गतिविधियों और संगती पर जरूर नजर रखें, समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

 

 

 

इस वक्त कार्यक्षेत्र में आपके गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। कामकाज का बोझ रहेगा। आप अपनी कार्य क्षमता और कुशलता द्वारा समाधान निकालने में सक्षम भी रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चधिकारी से विवाद अथवा झगड़ा हो सकता है।

 

 

 

पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बिच उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रबलता से प्रेम और रोमांच के विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।

 

जोड़ों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

 

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 8

 

 

यात्रा से संबंधित योजना आपके द्वारा अचानक से बनायी जा सकती है। यह यात्रा परिवार के लोगों के साथ होने की संभावना बन रही है। यात्रा के दौरान जिन लोगों से जान पहचान होगी, वे भविष्य में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते है।

 

 

 

करियर से संबंधित जो नए बदलाव आये है, उनको पूरी तरह से जानने की कोशिश करनी होगी, तभी नए काम की शुरआत करना आपके लिए आसान होगा।

 

 

पार्टनर आपका साथ देते है, लेकिन उनकी भी मर्जी जानने की कोशिश करें

सर्दी-खांसी हो सकती है।