व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। आपको कई उत्तम जानकारियां हासिल होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है जहाँ आप आत्मिक और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे।

 

 

 

इस समय किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें। संपत्ति संबंधी किसी भी गतिविधि को बहुत अधिक ध्यान से करने की जरुरत है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।

 

 

 

व्यवसाय संबंधी उतार-चढ़ाव रहेंगे। हालांकि आपकी म्हणत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल हो जायेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में परेशानी आ सकती है।

 

 

 

पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। परिवार को अधिक समय ना दे पाने से परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

अत्यधिक सर्दी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परंतु व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।

 

 

भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक - 8

 

 

दिन की शुरआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपके संयम और हौसले की परीक्षा हो सकती है। परिवार के लोगों की चिंता रह सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

 

 

 

अपनी आर्थिक प्रगति की तुलना अन्य लोगों के साथ करने की वजह से नाराजगी महसूस हो सकती है।

 

 

पार्टनर के एक-दूसरे के लिए बढ़ती हुई गलतफहमी रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव लाएगी। पार्टनर के लिए मन में नकारात्मकता बढ़ने न दें।

 

 

शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। तनाव को नियंत्रण में रखना होगा।