ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की भी लाभदायक योजनाएं बनेगी।

 

 

 

युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है। परंतु चिंता ना करे और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लगाएं। अभी धन संबंधी मामले कुछ धीमी हो रहेंगे।

 

 

 

व्यापारिक गतिविधियों पर काम करने का सही समय है। सभी काम योजना बनाकर अच्छे से पुरे हो जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों के मामले में दखल न दें।

 

 

 

दांपत्य जीवन मधुर और सौहादपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यकर्म भी बन सकता है।

 

 

खांसी जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी होने से लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लेना जरुरी है।

 

 

भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली अंक - 7

 

 

स्वभाव में उत्पन्न हो रही बेचैनी और चंचलता कम होने लगेगी। कई बातों में आपका नजरिया बदल सकता है, साथ में स्वाभाव में आ रहा लचीलापन और स्थिति के लिए किया गया समझौता जीवन  में स्थिरता ला सकता है।

 

 

 

जो लोग कला क्षेत्र से जुड़े हुए है, उन लोगों को अपना काम नए सिरे से पेश करने की आवश्यकता होगी।

 

 

पार्टनर के लिए जो आपके विचार और भावनाएं है, उनको स्पष्ट स्वरूप से पार्टनर के सामने बोलने की आवश्यकता होगी।

 

 

 

विटामिन की कमी की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।