इस समय प्रकृति आपको बहुत से मौके दे रही है। दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेगी। समय का उचित सदुपयोग करें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचाने। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसी कार्यों में भी रूचि लेंगे।

आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। ध्यान रखे की भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है।

कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध ख़राब ना होने दें। अन्यथा कार्य क्षमता प्रभवित हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनेगी।

अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योगा अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक - 2

.खुद की गलती को सुधारने की कोशिश करें। अपने पक्ष को कमजोर समझने की गलती न करें। खर्चें बढ़ते हुए नजर आ रहे है, लेकिन पैसों से संबंधित तकलीफ नहीं होगी। नई बातों को सीखते समय आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। लोगों के विचारों को जानकार नए नजरिये को समझने की कोशिश करें।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही काम करने का मौका भी मिल सकता है। जिन लोगों को इंटर्नशिप करनी है, उनको अवसर मिलेगा।

आपसी संबंधों को सुधारने के लिए प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।