समय चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी
योग्यता व प्रतिभा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का
विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी पन भी लाना जरूरी है। पठन-पाठन में
भी उचित समय व्यतीत होगा।
कभी-कभी कुछ नकारात्मक परिस्थितियां
आपको विचलित कर सकती है। इसलिए कुछ समय अध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने
से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें अन्यथा उधार
लेने की नौबत आ सकते हैं।
बिजनेस में आपको अपनी मेहनत के
सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। परंतु कोई खास योजना लिख भी हो सकती है। इसलिए
कर्मचारियों की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोग
ध्यान रखें की लापरवाही की वजह से कोई उपलब्धि खो सकते हैं।
व्यवस्था के बावजूद घर परिवार को
प्राथमिकता देने वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी समय व्यतीत
करने के अवसर बनेंगे।
घर के किसी वरिष्ठ सदस्यों के साथ को
लेकर चिंता रह सकती है। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक:6
आपको अपनी एकाग्रता और डेडीकेशन बढ़ाने
की जरूरत है। तभी मन चाहे काम करना संभव हो। सकता है। फिलहाल परिस्थिति आपके लिए
जटिल बनती हुई नजर आएगी लेकिन मेहनत और लगन से इसे सुलझाया जा सकता है। आपकी
परिस्थिति को अन्य लोग समझ नहीं पाएंगे इसलिए किसी व्यक्ति का साथ भी मिलता हुआ
नजर नहीं आ रहा है।
अनुभवी व्यक्ति आपको मार्गदर्शन देंगे, लेकिन आपको भी डेडीकेशन दिखाना होगा।
शरीर में कमजोरी विटामिंस की कमी के
कारण महसूस हो सकता है।

2 टिप्पणियाँ
तुला राशि समय चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। aaj ka tula rashi..
जवाब देंहटाएंhi
जवाब देंहटाएं