पॉजिटिव: कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें इससे आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। तथा मुश्किल समय को भी आप सही तरीके से अनुकूल बना लेंगे। विवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।

 

 

 

 

नेगेटिव: रिश्तो में कुछ मतभेद जैसी स्थिति हो सकती है पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के बहस की स्थिति में ना पड़े। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें, नुकसान हो सकता है।

 

 

 

व्यवसाय: बिजनेस में जोखिम ना लें। किसी पर भरोसा भी ना करें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। ऑफिस संबंधित कामों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते वक्त अपने स्वभाव को बहुत ही सहज रखें।

 

 

 

 

लव: घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है।

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य: अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। उचित आराम ले।

 

 

 

 

भाग्यशाली रंग: लाल

 

 

 

भाग्यशाली अंक: 9

 

 

 

आपको अपनी संगत सुधारने की आवश्यकता है। पुराने लोग फिर से आपके जीवन में आने का प्रयास कर सकते हैं, इस बार गलत लोगों के साथ जुड़ कर खुद का नुकसान बिल्कुल ना होने दें। अकेलापन दूर करने के लिए गलत लोगों की संगति करेंगे तो भविष्य दिक्कत हो सकती है ।

 

 

 

करियर: अपने काम से संबंधित बातों का जिक्र ना करना ही आपके लिए ठीक रहेगा। जब तक बातों में स्थिरता महसूस नहीं होती, तब तक अन्य लोगों के साथ इसकी चर्चा ना करें।

 

 

 

लव: किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है।

 

 

 

हेल्थ: पेट की जलन तकलीफ दायक होगी।