पॉजिटिव - अपने कामों से संबंधित नीतियों पर सोच विचार कर के और सुधार लाने का प्रयास करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको ख़ुशी देगी। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

 

 

 

नेगेटिव - माता-पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। इस समय अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरुरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से उनका आत्मबल कमजोर हो सकता है।

 

 

 

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। उत्पाद क्षमता बढ़ेगी। युवाओं का अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में वचर्स्व बना रहेगा।

 

 

 

लव - पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

 

 

 

स्वास्थ्य - तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

 

 

भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 9

 

 

काम के संबंधित बातों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन व्यक्तिगत कामों में बाधाएं आ सकती है। किसी व्यक्ति की नाराजगी बढ़ सकती है, कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हर बात पर सोच-विचार करके ही आगे बढ़े।

 

 

 

करियर : मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम की गति बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

 

 

लव : लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन तनाव वाली कोई स्थिति नहीं होगी।

 

 

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।