धनु राशि तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकाले ।। आज का धनु राशि ।।  Dhanu Rashi ||

परिवार जनों के साथ घर के कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं के क्रियानिवत करने के लिए खास मित्र का सहयोग मिलेगा और धीरे-धीरे सब गतिविधियां व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी।

 

 

 

नेगेटिव: अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।

 

 

 

व्यवसाय: पारिवारिक व्यस्तता की वजह से बिजनेस में ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां घर पर ही रह कर सुचारू रूप से क्रियान्वित हो जाएंगी। फोन और संपर्क के माध्यम से कार्य को अंजाम देना आसान रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही नौकरी से ही संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है।

 

 

 

लव: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।

 

 

 

स्वास्थ्य: सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज रखें।

 

 

भाग्यशाली रंग: पीला

 

 

भाग्यशाली अंक: 9

 

 

 

खुद की गलतियों का परिणाम दूसरों पर भी हो सकता है। जरूरी कामों में बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक संयम के साथ काम करते रहे। दिल और दिमाग शांत रखकर लोगों के साथ व्यवहार ठीक करने की कोशिश करें।

 

 

 

 

करियर: काम की जगह बढ़ते कंपटीशन के कारण सा कर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें।

 

 

लव: विवाह संबंधी बातों को आगे बढ़ाते समय पार्टनर को अपने भूतकाल की जानकारी जरूर दें।

 

 

 

 

हेल्थ: एलर्जी और त्वचा संबंधी तकलीफ की वजह से चिंता

 महसूस हो सकती है।