कन्या राशि पड़ोसियों के साथ किसी बात पर वाद विवाद भी खड़ा हो सकता है । बेहतर होगा कि दूसरों के मामलों में हाथ से भी ना करें । आज का कन्या राशि || Kanya Rashi ||

पॉजिटिव: परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेगी, और उन्हें पूरा करने में आप समर्थ भी होंगे। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। अगर इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा।

 

 

 

 

नेगेटिव: कुछ लोग आप की गतिविधियों का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधित लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। इस समय प्रत्येक कार्य बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है।

 

 

 

 

व्यवसाय: व्यवसाय संबंधी कोई कार्यप्रणाली फायदेमंद रहेगी। इसका अच्छा नतीजा भी हासिल होगा। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता बिजनेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इस समय फोकस रहना जरूरी है।

 

 

 

 

लव: दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।

 

 

 

 

स्वास्थ्य: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यासनों से दूर रहे। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

 

 

 

 

भाग्यशाली रंग: सफेद

 

 

 

 

भाग्यशाली अंक: 5

 

 

 

 

पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें, जीवन में यह बदलाव लाते समय आपको पहचानी महसूस हो सकती है, लेकिन खुद के निर्णय पर टिके रहना आपके लिए आवश्यक है।सही गलत का अंदाजा लगाकर खुद के लिए सही परिस्थिति बनाने की कोशिश करें।

 

 

 

 

करियर: विदेश में कार्य करने का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है, इससे स्वीकार करना या ना करना आप पर निर्भर रहेगा।

 

 

 

 

 

लव: स्थिति कठिन होने के बाद भी पार्टनर पूरे संयम के साथ आपका सहयोग करेंगे।

 

 

 

हेल्थ: त्वचा विकार को नियंत्रण में लाने के लिए आयुर्वेद

 की सहायता ली जा सकती है।