पॉजिटिव - घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। और काफी समय बाद मेल
मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को
भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल
सकती है।
नेगेटिव - दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने कार्य
से ही मतलब रखना बेहतर है। आपकी ईगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो
सकता है। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना ले।
व्यवसाय - व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में फ़ोन द्वारा अथवा किसी मीटिंग
में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है, जोकि फायदेमंद
साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा।
लव - जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए
उचित रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य -घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ेगी। स्त्री वर्ग
अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक 2
परिस्थिति अधिक कठिन नहीं है, लेकिन मानसिक
तनाव के कारण दिक्कते हो सकती है। पुरानी बातों का जो असर है, उसे
दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति की सहायता लेना आवश्यक है। खर्च सोच-समझकर करें।
करियर : काम की जगह नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है।
लव : मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह तय होने से प्रसन्नता हो सकती है।
हेल्थ : उलटी और अपच हो सकता है।

1 टिप्पणियाँ
कर्क राशि कसीस भी तरह की उधारी अथवा लेने से परहेज रखें या सावधानी से करें। इसकी वजह से संबंध ख़राब भी हो सकते है। आज का कर्क राशि || Kark Rashi ||
जवाब देंहटाएं