कर्क राशि बीती हुई नकारात्मक बातों के उठने से संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती है । आज का कर्क राशि || Kark Rashi ||

पॉजिटिव - कुछ राजनितिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।

 

 

 

नेगेटिव - बीती हुई नकारात्मक बातों के उठने से संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती है। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।

 

 

 

व्यवसाय - बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरुरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार विमर्श होगा।

 

 

 

लव - पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी।

 

 

स्वास्थ्य - अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यो में व्यतीत करने से आप राहत महसूस करेंगे।

 

 

 

भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 3

 

 

सोच-विचार करने से ज्यादा काम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भय को जरुरत से अधिक महत्व न दें। लोगों के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें और पुरानी तकलीफ की वजह से प्राप्त हुए दुःख को भूलकर आगे बढ़ें।

 

 

 

करियर : करियर संबंधी बातों को ठीक करने के लिए ठोस कदम उठाया जा सकता है।

 

 

लव : लव लाइफ में आ रही तकलीफों को दूर करने के लिए करीबी व्यक्ति सहायता करेंगे।

 

 

हेल्थ : सर्दी और साइनस जैसी तकलीफ सता सकती है।