पॉजिटिव - मन मुताबिक तरीके से कार्य बन जाने से आत्मविश्वास और
मनोबल में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी आपकी आर्थिक स्थिति
को और अधिक बेहतर बनाएगी। मानसिक शांति बानी रहेगी। मित्रों के साथ गेट टुगेदर भी
रहेगा।
नेगेटिव - अपरिचित लोगों से ना उलझे, वरना बात बढ़
सकती है और आप मुसीबत में भी पढ़ सकते है। इसलिए बेहतर रहेगा की दुरसों के मामले
में ना उलझे। अपने बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी लाना आवश्यक है। व्यर्थ के
कार्यों में भी अधिक खर्चा होगा।
व्यवसाय - अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन न रहे।
बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परन्तु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन
जरुरी है। पार्टनरशिप संबंधी चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा। संबंध दोबारा से
मधुर हो जायेंगे।
लव - पति-पत्नी के बिच घर की व्यवस्था को लेकर कहासुनी रहेगी। अत:
कुछ समय परिवार के लिए भी निकाला अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य - बढ़ते हुए वजन को व्यायाम व संयमित खानपान द्वारा
नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग - ऑरेंज, भाग्यशाली अंक -
5
महत्वपूर्ण बातों के बारे में सोच विचार करना होगा। एकांत में अपनी
मर्जी के अनुसार वक्त बिताने की कोशिश करें। मन की थकान दूर होने से नयी ऊर्जा के
साथ काम शुरू कर सकेंगे।
करियर : मिडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। लोगों के मन
में आपकी सकतारात्मक इमेज बनेगी।
लव : मनचाहे इंसान केसाथ रिलेशनशिप की शुरुआत सकतात्मक तरीके से
होगी।
हेल्थ: इनडाइजेशन और एसिडिटी की समस्या रहेगी।

1 टिप्पणियाँ
jai maa
जवाब देंहटाएं