मीन राशि फाइनेंस संबंधित गतिविधियों में कुछ गलती हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज का मीन राशि || Meen Rashi..

पॉजिटिव: व्यक्तिगत कार्यों में व्यवस्था रहेगी परंतु अपनी रुचि पूर्ण कार्य में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आप स्वयं को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ भी आपसी तालमेल उत्तम बना रहेगा।

 

 

 

नेगेटिव: फाइनेंस संबंधित गतिविधियों में कुछ गलती हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं का मित्रों के साथ कोई मतभेद होने से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी वजह से मानहानि की संभव है। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना उचित नहीं है।

 

 

 

व्यवसाय: बिजनेस संबंधी उपलब्धियां हासिल होंगी। इस समय आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। इस समय मार्केटिंग संबंधित कामों पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक पार्टी के साथ संपर्क में रहे। ऑफिस में वाद विवाद की स्थिति में पढ़ना तनाव दे सकता है।

 

 

 

 

लव: व्यक्तिगत व्यवस्था के साथ-साथ कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में पढ़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।

 

 

 

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही ना बरतें और सुरक्षा संबंधी नियमों का पूर्ण का पालन करें।

 

 

भाग्यशाली रंग: लाल

 

 

 

भाग्यशाली अंक: 2

 

 

 

जीवन में आपका बड़ा बदलाव नजर आएगा, लेकिन इस बदलाव को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम से गुजारना पड़ सकता है। इस बदलाव का असर आपकी मानसिक अवस्था पर भी होगी। पैसों से संबंधित नुकसान नहीं होगा, फिर भी कुछ गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकते हैं।

 

 

 

 

करियर: युवाओं को कैरियर से संबंधित अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

 

 

लव: अगर आप अपने रिलेशनशिप में खुश नहीं है तो प्रयत्न करके कुछ बातों को बदलने की कोशिश करें।

 

 

 

 

हेल्थ: अधिक तनाव की वजह से सिर दर्द हो सकता है।