पॉजिटिव: बच्चों के कैरियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आवागमन होगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी रहेगा। फायदेमंद यात्रा के योग हैं ।

 

 

 

नेगेटिव: कोई भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। कभी-कभी बिना वजह मन में अशांति और तनाव महसूस करेंगे। कुछ समय प्राकृतिक के सानिध्य में व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

 

 

 

 

व्यवसाय: मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान ना दें। सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग आपके व्यवसाय में तरक्की दायक रहेगा। किसी भी पार्टनरशिप संबंधी कार्य को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

 

 

 

 

लव: अचानक ही किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां और अधिक बढ़ेगी।

 

 

 

 

स्वास्थ्य: माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनांक 4 अस्त-व्यस्त रहेगी। इसलिए ज्यादा गरिष्ठ और भारी खान-पान लेने से परहेज करें।

 

 

 

भाग्यशाली रंग: सफेद

 

 

 

भाग्यशाली अंक: 9

 

 

 

अलग-अलग लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको अलग अलग अनुभव होते रहेंगे, जिस वजह से किसी व्यक्ति पर कितना विश्वास रखना है, अब तक अपनी व्यक्तिगत बातों की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ ना करें।

 

 

 

 

करियर: अपनी इच्छा के अनुसार आपको काम मिलेगा, लेकिन इस काम पर टिके रहने के लिए खुद की काबिलियत को साबित करना होगा।

 

 

 

लव: प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। तीसरे व्यक्ति के कारण झगड़ा होने की भी आशंका बढ़ रही है।

 

 

 

 

हेल्थ: साइनस और धूल की एलर्जी जैसी तकलीफ होगी।