किसी अनुभवी और खास इंसान से मुलाकात आपके विचारधारा में भी
सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। हर काम कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया मिलेगा। आर्थिक
स्थिति में सुधार होगा। अपने किसी खास काम के प्रति चल रही कोशिशों में सफलता की
संभावना है।
नेगेटिव - व्यस्तता के चलते पारिवारिक तथा संतान संबंधी गतिविधियों
को नजरअंदाज न करें। इन्हें उचित समय देना जरुरी है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा
कागजात किसी के हाथ में ना आने दे। ना ही इनके बारे में किसी से शेयर करें, अन्यथा
कोई इन का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
व्यवसाय - व्यवसायिक पार्टियों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना
है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ संबंध बनाये रखें। आमदनी पहले से बेहतर
होगी। टारगेट पूरा होने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
लव - पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों
के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है।
स्वास्थ्य - पोलुशन और बदलते वातावरण से बचाव अवश्य रखें। इस समय
चेस्ट संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक -
8
जिन बातों से दूर रहने की कोशिश कर रहे है, वे
बातें बार-बार आपके सामने प्रकट होती रहेंगे। जब तक कोई भी बात पूरी तरह से सुलझ
नहीं जाती, तब तक आपको प्रयत्न नहीं छोड़ना चाहिए। अपयश के कारण निराश होने से
बचें। उत्साह बनाये रखेंगे तो परेशानी दूर हो सकती है।
करियर : करियर संबंधित की गई गलतियों को सुधारने के लिए ध्यान देना
होगा, वर्ना तनाव के कारण और गलतियां हो सकती है।
लव : फिलहाल खुद की मानसिक स्थिति को सुधारने पर ध्यान दें। पार्टनर
या लव लाफ़े संबंधित तनाव महसूस हो सकता है, उसके बारे में
जरूर सोच-विचार करें।
हेल्थ : खानपान में जो बदलाव लाने है, उसे अमल में
लाने के लिए कठिनाई महसूस होगी, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना भी आपके
लिए आवश्यक है।

1 टिप्पणियाँ
मेष राशि हर काम कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का मेष राशि || Mesh Rashi ||
जवाब देंहटाएं