वृश्चिक राशि हर काम कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया मिलेगा । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । आज का वृश्चिक राशि || Vrishak Rashi ||

 

पॉजिटिव: वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों के अनुभवों से आपको अपने जीवन से जुड़े कई समस्याओं संबंधी उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। संबंधों में मधुरता आप को सुकून और शांति देगी।



नेगेटिव: विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना लगाएं। किसी अशुभ समाचार से तनाव व भय जैसी स्थिति मन मस्तिक पर हावी हो सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में व्यतीत करें इससे आप में सकारात्मकता आएगी।


व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजर अंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभाल कर रखें।



लव: दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग व समर्पण की भावना रहेगी। तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएगी।



स्वास्थ्य: हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।



भाग्यशाली रंग: हरा


भाग्यशाली अंक:5



बेकार की बातों में अपना वक्त और ऊर्जा बर्बाद ना करें। आप नकारात्मकता से बचें। जब तक आप नकारात्मक बातों का सामना नहीं करेंगे, तब तक आप अपना काम ठीक से नहीं कर पाएंगे।



करियर: नौकरी से मिले अवसर की वजह से आर्थिक परिस्थिति सुधरती हुई नजर आएगी।



लव: लव रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेते समय परिवार के लोगों का हस्तक्षेप ना बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।


हेल्थ: माइग्रेन की तकलीफ अचानक से बढ़ सकती है।