घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुशरण करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना भी बनेगी।

व्यर्थ की गतिविधियों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। तथा अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यत्ति करना जरुरी है।  इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। सिर्फ अपने पेपर तथा फाइलें पूर्णता व्यवस्थित रखें। कोई इन्कवायरी होने की आशंका है। ज्यादा सोच विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम शुरू कर दें।

घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों को ना उपजने दें। अन्यथा पारिवारिक समस्या उठ सकती है।

डाइजेशन कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 3

आपकी इच्छा शक्ति बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कारण सही बातों पर ध्यान देकर आप जीवन में सुव्यवस्था प्राप्त करने की कोशिश करें। कुछ बातों में फिर भी आपको उलझन महसूस होगी। मन में आ रहे विचारों में बदलाव करने की वजह से भी आपका उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा।

काम को सरलता से करने के लिए प्रयास में केवल सर्तकता बनाए रखें। आप अपने  काम में पारंगत होते हुए नजर आएंगे।

किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है।

शुगर से संबंधित बीमारी होने की आशंका बन रही है।