आज आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। सोच समझ कर लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

 

 

 

परंतु अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। इसलिए योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है।

 

 

 

कार्यक्षेत्र में काम के प्रति आप का जोश और जज्बा बना रहेगा। मुश्किल समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। साझेदारी संबंधित कामों में किसी तरह का तनाव हो सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।

 

 

 

पारिवारिक व्यवस्था में उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।

 

 

 

पिछले कुछ समय से चल रहे स्वास्थ संबंधित परेशानी में सुधार आएगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

 

 

भाग्यशाली रंग: पीला

 

 

 

भाग्यशाली अंक: 6

 

 

 

किसी एक बात पर ध्यान टिकाए रखना आपके लिए मुश्किल महसूस हो सकता है। मन में आ रहे विचारों के कारण तकलीफ होगी। हर एक समस्या का एक से अधिक तरीके से हल निकाला जा सकता है, इसलिए आपको जो तरीका आसान लगता है उस पर ध्यान बनाए रखना होगा।

 

 

 

युवाओं को अपने काम के लिए उत्साह महसूस होने लगेंगे, इस कारण थोड़ा बहुत मात्रा मेरिट लेकर काम पूरा करने की कोशिश करें।

 

 

पार्टनर को आपसे केवल निष्ठा की अपेक्षा रहती है उनके विश्वास को तोड़ने की गलती ना करें।

 

 

 

खान-पान पर नियंत्रण ना होने की वजह से सेहत में कमजोरी आ सकती है।