अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। सिर्फ उचित सोच विचार व आत्म निरीक्षण करने की जरुरत है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरुरी है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी से बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने कार्यों में ही व्यस्तता बनाकर रखें।

बिजनेस का कोई भी फैसला लेने से पहले उससे संबंधित सही जानकारी लेना जरुरी है। ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। परंतु आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति स्थान परिवर्तन हेतु अभी कोई भी प्रयास ना करें।

दांपत्य जीवन में सरता बनी रहेगी। तथा परिवार जनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

दांत का दर्द परेशां कर सकता है। लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 6

यात्रा से संबंधित कोई निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन फिलहाल यात्रा के लिए समय योग्य नहीं है। सेहत खास ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। हो सकते तो यह यात्रा कुछ दिनों के लिए रद्द करना पड़ सकता है। परिवार से प्राप्त हो रहे साथ की वजह बड़ा काम पूरा हो सकता है।

काम की वजह से यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन जितनी अपेक्षा आप रख रहे है, उतना काम आसानी से नहीं होगा।

वैवाहिक जीवन स्थिर होने के बाद भी किसी न किसी बात की चिंता सताती रहेगी।

नींद ठीक से न होने की वजह से सेहत में बिगड़ सकती है।