कोई उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरी है व सशक्त बनेगी। आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति संलग्न रहे। घर का कोई विवादित मसला भी हल होगा।

 

 

 

 

अपनी भावनाओं पर काबू रखें। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमिया वाहन संबंधी कोई लोन लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें।

 

 

 

 

बिजनेस में बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार होगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों पर ध्यान दें। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से आर्डर कैंसिल हो सकता है। नौकरी के प्रोजेक्ट को लेकर आपकी कोई योजना गलत हो सकती है।

 

 

 

पति पत्नी के संबंध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ दिक्कतें आ सकती है।

 

 

 

भाग्यशाली रंग: आसमानी

 

 

 

भाग्यशाली अंक:8

 

 

जितना प्रयत्न आप अपने अंदर के संयम को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं उतनी ही मेहनत अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए भी करने की आवश्यकता है। संयम और एकाग्रता कम होने की वजह से किसी बात पर अधिक देर तक टिके रहना आपके लिए मुश्किल महसूस हो सकता है।

 

 

 

 

परिवार से संबंधित किसी भी बात का परिणाम अपने काम पर बिल्कुल ना होने दें फिलहाल आपको काम से संबंधित हर एक जिम्मेदारी को ठीक से निभाना जरूरी है।

 

 

 

केवल रिलेशनशिप पर ध्यान देने की वजह से निजी बातों को नजरअंदाज ना करें।

 

 

पेट दर्द की तकलीफ अचानक से महसूस होगी।