लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल होगी। घर के नवीनीकरण अथवा का बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा। आप पुरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे।

रिश्तेदारों के आगमन से कुछ काम रुक सकते है साथ ही अनावश्यक खर्चों किक वजह से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुलना करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरुरत है।

बिजनेस मामलों में सभी फैले खुद ही लें और अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। बिजनेस के कामों में ज्यादा ही लोन लेना परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा क्षमता के अनुसार ही काम करें।

दांपत्य संबंधों में मधुरता बना रहेगी। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां आएगी।

अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परहेज रखना जरुरी है।

भाग्यशाली रंग - ऑरेंज, भाग्यशाली अंक - 6

आपको महत्वपूर्ण कामों में पारंगत होने के लिए प्रयास करना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, गलत निर्णय लेने से बचे। जितना भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर समझते है, वास्तविकता में आप इतने कमजोर नहीं है। खुद पर विश्वास रखें।

काम से संबंधित जिम्मेदारी को वक्त पर पूरा करने की कोशिश करें।

भावनाओं को किसी के सामने प्रकट करने से पहले उस व्यक्ति की परख जरूर करें।

एसिडिटी के कारण दिक्कतें हो सकती है।