ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। कोई भी
समस्या आने पर किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल जायेगा। कोई भी काम करने से
पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों
में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेगी।
बहुत ही सावधानी पूर्वक कार्य करने की जरुरत है। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के
भी समक्ष जाहिर ना करें, वरना
आपका ही नुक्सान होगा। स्वभाव में गुस्सा व चिड़चिड़ापन ना आने दे।
इस समय वर्तमान बिजनेस पर ही ध्यान दें।
पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक नहीं दे पाएंगे परंतु अधिकतर
कार्य घर से ही फ़ोन के माध्यम से संपन्न हो जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आये
हुए ट्रांसफर के ऑर्डर रद्द हो सकते है ।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना
रहेगा। घर परिवार में भी ख़ुशी भरा माहौल रहेगा।
पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। खानपान
उचित रखें।
भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली
अंक - 3
छोटी-छोटी नकारात्मक बातों की वजह से चिंता हो
सकती है। पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता दिखानी होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय
गलत हो सकते है, नुक्सान नहीं होगा, लेकिन तनाव और कष्ट उठाना पड़ सकता है।
करियर संबंधित बातों में सकारात्मक रहें।
नकारात्मक की वजह से सही प्रयास नहीं कर पाएंगे।
गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें। वरना मानसिक
तनाव हो सकता है।
सेहत ठीक रहेगी, फिर भी शरीर की
गर्मी को अधिक बढ़ने ना दें।
किसी विशेष कार्य के प्रति आप की लगन और मेहनत
सार्थक रहेगी। साथ ही आपकी विचार शैली और दिनचर्या में सकारात्म परिवर्तन आएगा।
जिससे समाज में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी।
व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझे की बजाए अपने
कार्यों में ही व्यस्त रहें। वरना इसका नकारात्मक असर आप के मान सम्मान पर भी पड़
सकता है। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करे, इसकी
वजह से किसी नजदीकी संबंधी की साथ भी कहासुनी हो सकती है।
अपनी योग्यता और क्षमता से वर्तमान कार्यों को
सुचारु रूप से चलाते रहेंगे। हालांकि परिस्थितियां ज्यादा नहीं है। दिखावे की
प्रवृत्ति से बचे। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों
को हावी ना होने दें। ऑफिस में राजनीती जैसा माहौल रह सकता है।
घर परिवार में सुखद और समय से पूर्व माहौल बना
रहेगा इस समय प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरुरत है।
अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक
थकान रह सकती है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
भाग्यशाली रंग - लाल, भाग्यशाली
अंक - 2
मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। फिलहाल आपको बहुत
कुछ सीखने की जरुरत महसूस हो सकती है। अपने अनुभवों की वजह से जीवन में मनचाही
प्रगति मिल सकती है।
काम से संबंधित बातों को बेहतर तरीके से करने
के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है।
परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़
सकता है , इस कारण रिलेशनशिप के लिए सोच-विचार जरूर करें।
यूरिन इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम
मिलने वाले है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आप रुझान बढ़ेगी। संतान से संबंधित शुभ
सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। मित्रों से मेल मुलाकात की भी अवसर बनेंगे।
जल्दी सफलता पाने के चक्कर में कुछ नकारात्मक
गतिविधियों की और आकर्षित होना उचित नहीं है। युवाओं को भी इस समय किसी अनुभवी के
साथ परामर्श लेने की भी जरुरत है। यह समय धैर्य और संयम का है। पैसे का लेन देन
ध्यान पूर्वक करें।
ग्रह स्थिति सामान्य है। प्रत्येक कार्य
सावधानी से करने की जरुरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई नुक्सान होने की भी
आशंका लग रही है। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध मिल सकते है। नौकरी में
आपके उचित कार्य की वजह से अधिकारी वर्ग
आपसे प्रसन्न रहेगा।
पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान और सम्पूर्ण की भावना रखें। यह समय उचित
सामंजस्य तथा मनोबल बनाए रखने का है।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप
से स्वस्थ रहेंगे। परंतु लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग - जामुनी , भाग्यशाली
अंक - 6
जिस बात को आप कई दिनों से नजरअंदाज कर रहे थे, उसी
बात से नुक्सान होने की आशंका बन रही है। लोगों को दिया गया उधार वापस मिलने में
दिक्कत हो सकती है। पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है।
काम से संबंधित टारगेट को पूरा करते समय
क़्वालिटी पर भी ध्यान देन।
पार्टनर में अचानक से विवाद हो सकते है।
शारीरिक थकान होने से उत्साह कम होगा।
अपने संपर्क सूत्रों द्वारा महत्वपूर्ण
जानकारियां मिलेगी जो की भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किसी निकट संबंधी के साथ
चल रहे विवाद दूर होंगे, और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कुछ समय
आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं।
कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते है, परंतु
इन व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरुरी है।
निजी और बिजनेस के कामों में बेहतरीन तालमेल
रखेंगे। बीमा और शेयर जैसी व्यवसाय में कुछ फायदेमंद स्थिति रहेगी। राजनैतिक
संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को किसी दूसरे डिपार्टमेंट के कार्यों को भी
करना पड़ सकता है।
पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना
रहेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
असंतुलित खानपान की वजह से गला ख़राब रह सकता
है। आयुर्वेदिक इलाज ले तथा आपने इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली
अंक - 1
बार-बार अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से तनाव
बढ़ सकता है। अपने आसपास नकारात्मक वातावरण ना बनने दें। सकारात्मक बढ़ाने के लिए
ध्यान करे। महत्वपूर्ण बातों की चर्चा किसी भी
व्यक्ति के साथ करने से बचें। वरना काम में रुकावट पैदा हो सकती है।
काम से संबंधित स्थिरता महसूस होगी, लेकिन
उन्नति ना होने से नाराजगी हो सकती है।
रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से
नकारात्मकता हो सकती है।
नींद को पूरा करने की कोशिश करनी होगी।

1 टिप्पणियाँ
hi
जवाब देंहटाएं