इस समय ग्रह गोचर कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है। परंतु समय का सदुपयोग करना भी आप की कार्य क्षमता पर ही निर्भर करता है किसी भी महत्वपूर्ण असंजस की स्थिति में किसी नजदकीकी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। किसी खास उद्देश्य को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

 

 

 

ध्यान रखे की गुस्से और ईगो की वजह से आपके बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यवस्ता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थिति रखना जरुरी है।

 

 

 

वर्तमान वातावरण की वजह से कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है। इसलिए व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरुरी है। ऑफिस में पेपर तथा फाइलें कंप्लीट रखें। किसी भी काम को आलास की वजह से कल पर ना डालें।

 

 

घर परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पुरानी यादें भी तजा होगी।

 

 

वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज तथा भरपूर आराम लेना जरुरी है।

 

भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली अंक  -3

 

 

अपनी तकलीफों के बारे में बार-बार जानकारी देने की बाद भी अगर कोई व्यक्ति अपना व्यवहार नहीं बदल रहा है तो ऐसे व्यक्ति से दूर रहने की कोशिश करें। लोगों के साथ हो रहे विवादों की वजह से मानसिक तकलीफ होगी। किसी से बात करते समय सोच-समझकर शब्दों का उपयोग करें।

 

 

प्रगति अपेक्षा के अनुसार हो सकती है। फिलहाल किसी भी प्रकार का तनाव नहीं होगा।

 

रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेना कठिन महसूस हो सकता है। करीबी व्यक्ति की सलाह जरूर लें

 

दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।