पॉजिटिव - समय अनुकूल है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। साथ ही किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी रहेगा।

 

 

 

नेगेटिव - व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते है। घर में किसी छोटी से बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए ज्यादा क्रोध करने से बचे।

 

 

 

व्यवसाय - व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेस पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।

 

 

 

लव - पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरुरी है।

स्वास्थ्य - थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरुरी है।

 

 

भाग्यशाली रंग - लाल, भाग्यशाली अंक - 5

 

 

अटके कामों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। अधिक मेहनत के साथ कार्य पूरा करने की आवश्यकता है। काम जटिल नहीं होंगे, लेकिन उत्साह की कमी की वजह से अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है।

 

 

 

करियर : किसी व्यक्ति से करियर संबंधित आलोचना मिल सकती है। दूसरों की बातों पर ध्यान न देते हुए अपने निर्णय पर ठीके रहें।

 

 

लव : विवाह संबंधित बातें आसानी से आगे बढ़ने लगेंगी।

 

 

हेल्थ : पेट संबंधी तकरार उत्पन्न हो सकती है ।