आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट
भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। घर के
वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन रहेगा। धार्मिक अथवा अध्यात्मिक गतिविधियों में भी
समय व्यतीत होगा।
फाइनेंस संबंधित कार्यों में सावधानी रखने की
जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से समस्याएं बढ़ सकती है। दूसरों के मामलों में
ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा संबंधियों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से दूर ही
रहे।
बिजनेस में मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। बड़ा
ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर भी मिल सकता है।
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी तथा प्रेम
संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे।
सर्दी की वजह से जोड़ों अथवा नसों में दर्द की
समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। इसका मुख्य इलाज
बयान और योगा है।
भाग्यशाली रंग: बदामी
भाग्यशाली अंक: 9
फिलहाल चाहे जितनी भी तकलीफ महसूस हो रही है, लेकिन
हर एक बात का अंत जरूर होता है। इस बात को ध्यान में रखना होगा। अपनी परिस्थिति को
सुधारने के लिए खुद की गलतियां सुधारने की कोशिश करें। जब तक आप खुद की
जिम्मेदारियां नहीं उठाएंगे, तब तक आपकी तकलीफ है दूर नहीं होंगी।
काम की जगह किसी भी व्यक्ति का साथ आपको नहीं
मिल पाएगा। इसलिए बड़ी जिम्मेदारियां लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन की कोई गोपनीय बात
मालूम होने से मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
पीठ दर्द बढ़ता हुआ नजर आएगा। डॉक्टर की सहायता
लेना जरूरी होगा।

1 टिप्पणियाँ
मीन राशि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। aaj ka meen rashi..
जवाब देंहटाएं