आज आपके पास भविष्य संबंधी कुछ प्रस्ताव आ सकते है। उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चित ही हो कर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीति होगा। विद्यार्थियों का ध्यान में अपनी पढ़ाई पर एकाग्र चित्त रहेगा।

फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से करें और ना ही दूसरों की बातों में आए। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी कड़ी नजर रखना जरुरी है। बेहतर होगा की कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।

व्यवसाय - आपकी कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेगें। बदलाव संबंधी भी कुछ योजनाए बनेगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कोई महत्वपूर्ण ऑथोरिटी आ सकती है।

दांपत्य जीवन में उचित तालमेल रहेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।

पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशानी कर सकती है। अपना नियमित जाँच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक - 5

आपको कोई काम आसान लगने की वजह से अति आत्म विश्वास जाग सकता है। इस कारण कुछ जरुरी बातें आप नजरअंदाज कर सकते है। स्वभाव के इस बुराई पर नियंत्रण रखना जरुरी है। हर एक काम में सतर्कता रखें।

आपके अच्छे काम की वजह से कुछ अधिकार आपको दिए जा सकते है।

जितना आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी से आपको मनचाहा  साथी मिल सकता है।

सेहत में छोटे-मोटे बदलाव नजर आएंगे, जिनका तुरंत इलाज करना आपके लिए जरुरी होगा।